फोटो गैलरी

Hindi News कांग्रेस की सूची जारी, कई किले ढहे

कांग्रेस की सूची जारी, कई किले ढहे

ांग्रेस ने आखिर लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर ही दी। सूची में सत्तर सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के मौजूदा 47 विधायकों में से 34...

 कांग्रेस की सूची जारी, कई किले ढहे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ांग्रेस ने आखिर लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर ही दी। सूची में सत्तर सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के मौजूदा 47 विधायकों में से 34 विधायकों को शामिल किया गया है। पार्टी ने 22 सीटों पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सुरक्षित रखा है। जिस कारण कई दिग्गज उम्मीदवारों के नाम पहली सूची में स्थान पाने से वंचित रह गयेहैं। गौरतलब है कि दस दिन पूर्व बड़े नाटकीय ढंग से पार्टी के 53 संभावित उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई थी। जबकि शकूर बस्ती से संभावित उम्मीदवार का नाम अब सूची से नदारद है और उसके स्थान पर मौजूदा विधायक डा. एस.सी. वत्स को शामिल किया गया है। पहली सूची में तीन नये नाम शामिल किये गये हैं इनमें विकास पुरी में नंद किशोर, त्रिलोकपुरी से अंजना प्राचा और मालवीय नगर से किरण वालिया के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की पहली सूची में छह महिलाओं और पांच पार्,दों को जगह मिली है। तो वहीं हाल में पार्टी में शामिल हुए रामवीर सिंह विधूड़ी और दयानंद चंदेला के नाम भी शामिल हैं। लेकिन सूची से स्वास्थ्य मंत्री योगानंद शास्त्री का नाम गायब है। डा. शास्त्री मालवीय नगर क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे। यहां से विधायक किरण वालिया को टिकटदिया गया है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के तीन पूर्व प्रदेशाध्यक्षों-चौ. प्रेम सिंह (अम्बेडकर नगर), सुभाष चोपड़ा (कालकाजी) और राम बाबू शर्मा (रोहताश नगर) को उनके पुराने क्षेत्रों से चुनाव समर में उतारा जा रहा है। इनके अलावा मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव नसीब सिंह और यमुनापार विकास बोर्ड के अध्यक्ष डा. नरन्द्र नाथ के नाम भी सूची में शामिल है। पार्टी में अभी ग्रेटर कैलाश सीट पर अपने अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। यहां से संभावित उम्मीदवार के रूप में जितेन्द्र कोचर का नाम जारी हुआो लेकिन पहली सूची में उनका नाम शामिल नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें