फोटो गैलरी

Hindi News इंग्लैंड के खिलाफ सहवाग बने उपकप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ सहवाग बने उपकप्तान

वीरेन्द्र सहवाग को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट शृंखला के लिए युवराज सिंह की जगह भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन...

 इंग्लैंड के खिलाफ सहवाग बने उपकप्तान
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

वीरेन्द्र सहवाग को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट शृंखला के लिए युवराज सिंह की जगह भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव एन श्रीनिवासन ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। सहवाग नागपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में भी भारत के उपकप्तान हैं। युवराज इस समय अच्छे फार्म में नहीं हैं। दूसरी आेर सहवाग भारतीय टीम में अपनी वापसी के बाद खूब रन बना रहे हैं। सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए इंग्लैंड की टीम गुरूवार को भारत पहुंच चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें