फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादियों की धमकी के बाद वार्ता बहाल

माओवादियों की धमकी के बाद वार्ता बहाल

इतालवी नागरिक पाउलो बोसुस्को के अपहरणकर्ताओं द्वारा बंधक के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार करने की धमकी भरे ऑडियो टेप जारी करने के महज एक घंटे बाद ओडिशा सरकार और माओवादियों की ओर से नामित मध्यस्थों ने उसकी...

माओवादियों की धमकी के बाद वार्ता बहाल
एजेंसीTue, 03 Apr 2012 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

इतालवी नागरिक पाउलो बोसुस्को के अपहरणकर्ताओं द्वारा बंधक के खिलाफ सख्त रूख अख्तियार करने की धमकी भरे ऑडियो टेप जारी करने के महज एक घंटे बाद ओडिशा सरकार और माओवादियों की ओर से नामित मध्यस्थों ने उसकी रिहाई को लेकर सोमवार रात वार्ता बहाल कर दी।

सरकार का प्रतिनिधित्व गृह सचिव यूएन बेहरा, एसएसटी सचिव एसके सारंगी और पंचायतीराज सचिव पीके जेना कर रहे हैं जबकि माओवादियों की ओर से दंडपानी मोहंती और बीडी शर्मा वार्ता में भाग ले रहे हैं।

सीपीआई(माओवादी) के सब्यास्ची पांडा ने एक ऑडियो जारी कर जेल से सात माओवादियों की फौरन रिहाई की मांग की ताकि 19 दिन से चले आ रहा यह बंधक संकट खत्म हो सके। गौरतलब है कि माओवादियों ने 25 मार्च को एक अन्य इतालवी नगारिक क्लाउडियो कोलंजेलो को रिहा कर दिया था।

पांडा ने टेप में राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए सात लोगों की फौरन रिहाई की मांगी की थी, जिनमें उनकी पत्नी सुभाश्री दास भी शामिल है। वह एक साल से जेल में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें