फोटो गैलरी

Hindi Newsसचिन ने मुंबई की कप्तानी हरभजन को सौंपी

सचिन ने मुंबई की कप्तानी हरभजन को सौंपी

सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को पांचवें आईपीएल के लिए मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हरभजन सिंह को सौंपने का फैसला किया। उन्होंने मुंबई इंडियन्स के प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद यह निर्णय किया। मुंबई इंडियन्स...

सचिन ने मुंबई की कप्तानी हरभजन को सौंपी
एजेंसीMon, 02 Apr 2012 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को पांचवें आईपीएल के लिए मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हरभजन सिंह को सौंपने का फैसला किया। उन्होंने मुंबई इंडियन्स के प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद यह निर्णय किया।

मुंबई इंडियन्स की विज्ञप्ति के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियन्स के प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें सत्र के लिए मुंबई इंडियन्स की कप्तानी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को सौंपने का फैसला किया।

तेंदुलकर ने कहा कि मुंबई इंडियन्स का महत्व मेरे लिए टीम से भी अधिक है। यह मेरे लिए परिवार जैसी है। अभी मुझे लगता है कि मुझे मुंबई इंडियन्स की कप्तानी की जिम्मेदारी से ब्रेक लेने की जरूरत है। काफी सोच विचार करने के बाद मैंने हरभजन सिंह को कप्तानी सौंपने की अपनी योजना के बारे में मुकेश भाई और नीता भाभी के साथ चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मैं उनके दिली समर्थन से अभिभूत हो गया। उन्होंने कहा कि वे मेरा कोई भी ऐसा फैसला स्वीकार करेंगे जिससे मुझे खेल का लुत्फ उठाने में मदद मिले। टीम का सीनियर खिलाड़ी होने के नाते हरभजन को मेरा पूरा समर्थन रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें