फोटो गैलरी

Hindi News एचइसीकर्मियों को एरियर मिलेगा

एचइसीकर्मियों को एरियर मिलेगा

एचइसी प्रबंधन 1.1.े एरियर का भुगतान करने पर सहमत हो गया है। 12 नवंबर को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में 2नवंबर 2006 को हुए वेतन समझौते के अनुसार प्रबंधन ने एरियर का भुगतान करने पर सहमति जतायी। सहमति में...

 एचइसीकर्मियों को एरियर मिलेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

एचइसी प्रबंधन 1.1.े एरियर का भुगतान करने पर सहमत हो गया है। 12 नवंबर को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में 2नवंबर 2006 को हुए वेतन समझौते के अनुसार प्रबंधन ने एरियर का भुगतान करने पर सहमति जतायी। सहमति में कहा गया है कि जब एचइसी की स्थिति में सुधार होगा, तो यहां के कर्मचारियों को एरियर का भुगतान किया जायेगा। इसकी मॉडलिटी तय करने के लिए यूनियनों के साथ प्रबंधन वार्ता करगा। इस सहमति को बैठक की कार्यवाही में दर्ज कर ली गयी है। उधर, एचइसी संघर्ष मोरचा ने भी 14 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है। करीब तीन घंटे तक चली इस वार्ता में प्रबंधन अपने स्टैंड में अडिग था। प्रबंधन का कहना था कि वह एरियर देने की बात हमेशा कर रहा है। जबकि मोरचा के नेताओं का कहना था कि इस बात को रिकॉर्ड पर लाया जाये। अंत में उप श्रमायुक्त के हस्तक्षेप के बाद समझौते के अनुसार एरियर देने पर प्रबंधन राजी हुआ और यह बात बैठक की प्रोसेडिंग में नोट की गयी। 26 नवंबर 06 के वेतन समझौते में यह तय हुआ था कि एचइसी पे रिवीजन 1.1.से लागू करगा एवं सभी कामगारों को इसका लाभ मिलेगा। एरियर तब भुगतान किया जायेगा जब एचइसी की स्थिति में सुधार होगा। भुगतान की मॉडलिटी तय करने के लिए अलग से बैठक की जायेगी। लेकिन प्रबंधन ने पे रिवीजन 18.08 से लागू करने का आदेश जारी किया। इस कारण कामगारों ने रोष व्यक्त किया था और एरियर भुगतान की मांग कर रहे थे। वार्ता में प्रबंधन की ओर से कार्मिक प्रमुख एसी देवघरिया, एफएफपी के कार्मिक प्रमुख दीपक दुबे, संघर्ष मोरचा की ओर से बीरंद्र सिंह, लालदेव सिंह, दिलीप सिंह, भवन सिंह, लक्ष्मण दास, रामकुमार नायक एवं अन्य शामिल हुए।ड्ढr कामगारों की सभा आजड्ढr एचइसी संघर्ष मोरचा ने 13 नवंबर को एचइसी कामगारों की सभा बुलायी है। सभा में त्रिपक्षीय बैठक में बनी सहमति की जानकारी दी जायेगी। 14 नवंबर की हड़ताल एवं 15 के विरोध दिवस को वापस लेने की औपचारिक घोषणा भी जायेगी। सभा दो बजे मुख्यालय के समक्ष होगी। 12 नवंबर को मोरचा ने मुख्यालय के समक्ष सभा भी की थी और हड़ताल सफल बनाने का आह्वान किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें