फोटो गैलरी

Hindi News पांडे ने की हैं कई शादियां

पांडे ने की हैं कई शादियां

मुंबई एटीएस जरा सी चूक जाती तो सुधाकर द्विवेदी उर्फ दयानंद पांडे उर्फ अमृतानंद स्वामी देश की सीमा पार कर जाता। मालेगाँव विस्फोट के बाद सुधाकर ने शहर में फ्लैट भी तलाशा था। उसके करीबियों ने फ्लैट देखा...

 पांडे ने की हैं कई शादियां
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई एटीएस जरा सी चूक जाती तो सुधाकर द्विवेदी उर्फ दयानंद पांडे उर्फ अमृतानंद स्वामी देश की सीमा पार कर जाता। मालेगाँव विस्फोट के बाद सुधाकर ने शहर में फ्लैट भी तलाशा था। उसके करीबियों ने फ्लैट देखा भी था। पसंद न आने पर वह नेपाल जाने की योजना बना चुका था। मालेगाँव विस्फोट में नाम आने के बाद सुधाकर ने बिठूर में अपने पुराने साथी को याद किया। वह वाराणसी, अजगैन होता हुआ बिठूर पहुँचा। करीबी सूत्र बताते है कि सुधाकर इस दौरान हर कदम सोच-समझ कर उठा रहा था। वह अपने करीबियों के नंबरों पर बात न कर उनसे जुड़े लोगों से संदेश भेज कर संकेतों में बात कर रहा था। यहाँ वह अपने परिवार के सदस्य से जुड़े एक व्यक्ित के संपर्क में था। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की पकड़ से बचने के लिए सिम कार्ड ही नहीं, वह सेट भी बदल कर बात कर रहा था। वाराणसी से अजगैन में रुकने के बाद वह बिठूर के एक आश्रम में रुका। आश्रम में भी सुधाकर अपने को सुरक्षित नहीं समझ रहा था। इस चक्कर में वह फिर अजगैन गया। एटीएस से हाथ लगने के पहले अजगैन से बिठूर आश्रम लौट आया। अजगैन और बिठूर की भागदौड़ से परशान होकर उसने यहाँ अपने परिवार के एक करीबी से फ्लैट की व्यवस्था करने की बात कही। काकादेव क्षेत्र में उसके साथी ने एक अपार्टमेंट में फ्लैट देख लिया। यह फ्लैट लगभग 25 लाख रुपए का था। बात पक्की होने के बाद भी अंत समय में सुधाकर ने शहर में रहने का इरादा त्याग दिया। एक दिन बाद ही नेपाल जाने का इरादा बनाया था। नेपाल जाने की व्यवस्था में उसके लोग लग गए। मालेगाँव में नाम आने के बाद सुधाकर ने तामझाम को त्याग दिया था। उसकी गाड़ी की भी व्यवस्था भी करीब के लोग कर रहे थे। बिठूर में मन न लगने पर सुधाकर एक दिन पहले रात में घर आया था। एटीएस के लोग उसके घर आने का इंतजार कर रहे थे। उसके घर में होने का पक्का संकेत मिलने पर एटीएस ने उसे दबोच लिया। सुधाकर के निजी जीवन की भी छानबीन की जा रही है। वह फर्ाी शंकराचार्य था। कानपुर एसएसपी हरिराम शर्मा के अनुसार, पांडे ने कई शादियां की हैं। उधर सुधाकर के परिवार के करीबी बताते हैं कि उसकी दो शादियों की बात तो सामने आई हैं। उसकी शादी लगभग 10 साल पहले नीलम से हुई थी। नीलम से उसका एक बच्चा ऋतिक (8) है। उसके पड़ोसियों में चर्चा है कि उसने दूसरी शादी जम्मू में की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें