फोटो गैलरी

Hindi Newsमछुआरों को मारने की घटना पर भारतीय कानून लागू: भारत

मछुआरों को मारने की घटना पर भारतीय कानून लागू: भारत

दो भारतीय मछुआरों को कथित रूप से मारे जाने के बाद एक इतालवी जहाज के दो सुरक्षा गार्डों की गिरफ्तारी के सिलसिले में रोम में भारतीय राजदूत को तलब किये जाने के एक दिन बाद भारत ने बुधवार को दावा किया कि...

मछुआरों को मारने की घटना पर भारतीय कानून लागू: भारत
एजेंसीWed, 07 Mar 2012 09:26 PM
ऐप पर पढ़ें

दो भारतीय मछुआरों को कथित रूप से मारे जाने के बाद एक इतालवी जहाज के दो सुरक्षा गार्डों की गिरफ्तारी के सिलसिले में रोम में भारतीय राजदूत को तलब किये जाने के एक दिन बाद भारत ने बुधवार को दावा किया कि इस घटना में देश के कानून लागू होते हैं। सरकार केरल में चल रही कानूनी प्रक्रिया के नतीजों का पालन करेगी।

सरकार के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि इटली के विदेश मंत्री ने हमारे राजदूत को तलब किया था़, उन्हें नहीं लगता कि यह भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले भारतीय अदालत के अधिकार क्षेत्र में आता है।

बहरहाल, सूत्रों ने कहा कि इस मामले में भारतीय रुख में निरंतरता रही है। जहाज सुरक्षा दल को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार वैश्विक छूट नहीं हासिल है़, इस मामले में भारतीय कानून लागू होते हैं लेकिन हम यह भी समक्षते हैं कि इसमें इटली की राय अलग है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें