फोटो गैलरी

Hindi News गोलीबारी कर हजारों का धान ले गए अपराधी

गोलीबारी कर हजारों का धान ले गए अपराधी

बिहटा थाना क्षेत्र के टिकैतपुर गांव में खेती करने के लिए रंगदारी टैक्स नहीं देने पर लगभग आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने गोलीबारी कर जमीन मालिक को भगाकर हजारों रुपए के धान लेकर चलते बने। इस संदर्भ में...

 गोलीबारी कर हजारों का धान ले गए अपराधी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहटा थाना क्षेत्र के टिकैतपुर गांव में खेती करने के लिए रंगदारी टैक्स नहीं देने पर लगभग आधा दर्जन सशस्त्र अपराधियों ने गोलीबारी कर जमीन मालिक को भगाकर हजारों रुपए के धान लेकर चलते बने। इस संदर्भ में एक प्राथमिकी जमीन मालिक विनोद कुमार ने बिहटा थाना में दर्ज कराई है।ड्ढr ड्ढr मिली जानकारी के अनुसार रामजी चक बाटागंज दीघा थाना के विनोद ने टिकैतपुर में खेती के लिए कुछ जमीन ले रखी थी उसी जमीन पर लगे धान की फसल की कटनी करवा रहा था। तभी विपत राय अपने साथियों के साथ हथियार से लैस होकर वहां पहुंचा तथा खेती करने के लिए रंगदारी टैक्स की मांग की। विनोद के द्वारा विरोध करने पर उनलोगों ने गोलीबारी की जिसके डर से मजदूर एवं विनोद वहां से भाग गए। बाद में वेलोग धान की फसल को लेकर वहां से चलते बने।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें