फोटो गैलरी

Hindi News 2140 लीटर केरोसिन जब्त

2140 लीटर केरोसिन जब्त

ओरमांझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह 12 ड्रम के साथ 2140 लीटर केरोसिन जब्त किया है। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने टिवरावेटा गांव निवासी पींटू सिंह के साला सोनू सिंह,...

 2140 लीटर केरोसिन जब्त
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ओरमांझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की सुबह 12 ड्रम के साथ 2140 लीटर केरोसिन जब्त किया है। इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने टिवरावेटा गांव निवासी पींटू सिंह के साला सोनू सिंह, ओरमांझी निवासी सतीश साहु पर मामला दर्ज किया है। पुराना रोड पिस्का से सुशील बेदिया के इंदिरा आवास में छापा मारकर 26 ड्राम और पांच बड़ा गैलन के साथ तेल निकालने का पाइप भी जब्त किया है। इसके पीछे केरोसिन माफिया अशोक साहू का हाथ बतया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि यह तेल जन वितरण प्रणाली के तहत ग्रामीणों को बांटने के लिए रविवार को दुकानदार को दिया गया था। लगभग 20 दुकानदारों ने केरोसिन का उठाव किया था। जानकारी के अनुसार एसएसपी को किसी ने गुप्त सूचना देकर बताया था कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के पिस्का गांव के एक घर में अवैध रूप से जन वितरण प्रणाली के तहत बांटे जाने वाला किरासन तेल कलाबाजारी के लिए रखा गया है। एसएसपी ने तत्काल इसकी सूचना ओरमांझी पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त मकान में छापा मार कर घर के अंदर रखे तेल के ड्रम को देखते ही दंग रह गयी।ड्ढr पुलिस ने आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि यहां हमेशा कालाबाजारी का तेल रहता है। तेल कहां से लाया जाता है, यह पता नहीं है। लेकिन डीलरों से खरीद कर यहां तेल सोनू सिंह ने रखा है। सोनू आर के मोटल के बगल में गुमटी चलाने वाला पिंटु सिंह का साला है। वह तेल का धंधा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।ड्ढr काालबाजारी की जांच होगी : डीएसओड्ढr जिला आपूर्ति पदाधिकारी विरंद्र कुमार सिंह ने कहा कि केरोसिन के कालाबाजारी की जांच की जायेगी। जांच के क्रम में दोषी पाये जानेवाले डीलरों का लाइसेंस रद्द किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अपराध के दोषी अधिकारी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उनके विरूद्ध जन शिकायत आयोग को भी लिखा जायेगा। ड्ढr

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें