लाखों का एक्सर प्लेट एक्सपायर
वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही से 5.6लाख रुपये का एक्स-र प्लेट एक्सपायर हो गया। स्वास्थ्य मंत्री भानू प्रताप शाही ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से यह पैसा...
वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही से 5.6लाख रुपये का एक्स-र प्लेट एक्सपायर हो गया। स्वास्थ्य मंत्री भानू प्रताप शाही ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन से यह पैसा वसूलने का आदेश दिया है।ड्ढr विभागीय अधिकारियों के अनुसार दुमका जिले के विभिन्न अस्पतालों में वित्तीय वर्ष 2005-06 में आवश्यकता से अधिक एक्स-र प्लेट की खरीद कर ली गयी। इसका समय से उपयोग नहीं हो सका और एक्स-र प्लेट एक्सपायर हो गये। तत्कालीन सिविल सर्जन तथा अन्य की लापरवाही से सरकार को 5,6000 रुपये का चूना लगा। इस मामले की जांच क्षेत्रीय उप निदेशक के द्वारा करायी गयी। इसमें सभी को दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री भानू प्रताप शाही ने इस राशि की वसूली अधिकारियों के वेतन से करने का निर्देश दिया है। इसके तहत तत्कालीन सिविल सर्जन से कुल राशि का 40 प्रतिशत (2,27,600 रुपये), प्रभारी एक्स-रे तकनीशियन कृष्णा सिंह से 30 प्रतिशत (1.70 लाख), एक्स-रे तकनीशियन अरविंद कुमार से 20 प्रतिशत (1,13,800 रुपये) और हेड क्लर्क से 10 प्रतिशत (56,00 रुपये) वसूलने का आदेश दिया है।