फोटो गैलरी

Hindi News पत्नी को टुकड़ों में काट डाला

पत्नी को टुकड़ों में काट डाला

महज दहेज के लिए पत्नी की न केवल नृशंस हत्या कर दी बल्कि लाश के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। पुलिस ने एक झाड़ी से उसकी लाश आठ टुकड़ों में बरामद की है जबकि सिर अभी तक नहीं मिला है। दरिन्दगी की यह घटना...

 पत्नी को टुकड़ों में काट डाला
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

महज दहेज के लिए पत्नी की न केवल नृशंस हत्या कर दी बल्कि लाश के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। पुलिस ने एक झाड़ी से उसकी लाश आठ टुकड़ों में बरामद की है जबकि सिर अभी तक नहीं मिला है। दरिन्दगी की यह घटना अनुमंडल के अकबरपुर की है। लाश की शिनाख्त मृतका के चाचा कुमार रूपेश सिंह ने की है जो मधेपुरा जिले के आलमनगर थानान्तर्गत खुरहान गांव के रहने वाले हैं।ड्ढr ड्ढr पुलिस सूत्रों ने बताया कि करीब चार माह पूर्व अकबरपुर का अमित सिंह उर्फ मिंकू खुरहान (आलमनगर) से अम्बे कुमारी को जबरन भगा कर अपने घर ले आया था। उसके बाद दोनों के घरवालों के बीच आपसी समझौता के तहत दोनों की शादी भी हुई और पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इसी बीच, सोमवार को अमित के पड़ोसी ने मृतका के चाचा को सूचना दी कि अमित का घर सुनसान पड़ा है। जब वे लोग यहां आये तो घर खाली पाया। खोजबीन के बाद मंगलवार को बसमनपुर संथाल टोला के समीप अम्बे कुमारी की क्षत-विक्षत लाश मिली। पुलिस ने आठ टुकड़ों में वहां से सिरकटी लाश बरामद की है। जबकि लाश के कई अंग अब भी गायब हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें