फोटो गैलरी

Hindi News तीन महिला नक्सली गिरफ्तार

तीन महिला नक्सली गिरफ्तार

माओवादी उग्रवादियों के साथ सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में कारतूस, डेटोनेटर, फ्यूज पिन, मोबाइल, पुलिस से लूटी गयी एक रायफल व नक्सली साहित्य बरामद किया है। देर रात तक चली मुठभेड़...

 तीन महिला नक्सली गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

माओवादी उग्रवादियों के साथ सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में कारतूस, डेटोनेटर, फ्यूज पिन, मोबाइल, पुलिस से लूटी गयी एक रायफल व नक्सली साहित्य बरामद किया है। देर रात तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मार गये दो नक्सलियों के शव को कब्जे में लिया है जबकि मार गये नक्सलियों की संख्या छह बतायी गयी है। एक शव की पहचान स्कॉट एरिया कमांडर विशुनदयाल मांझी उर्फ दयालु जी (पताही महमदा) के रूप में की गयी है जबकि दूसर की पहचान नहीं हो सकी है जो हरी वर्दी व विह्वसल के साथ है।ड्ढr ड्ढr मुठभेड़ में करीब आधा दर्जन जवान भी घायल हुए हैं। इस दौरान गिरफ्तार तीन महिला नक्सलियों की पहचान गीता (झखिया), उषा (कुरर भगवानपुर), संगीता (फेनहारा, परसौनी) के रूप में की गयी है जिनसे पूछताछ की जा रही है। मुठभेड़ में दोनों ओर से करीब 700 चक्र गोलियां चली हैं जिसमें पुलिस ने एक ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। जिले को अलर्ट कर मुठभेड़ में शामिल जवानों को पुरस्कृत किया गया है। इधर डीआईाी ने एसपी के साथ रसूलपुर व मठिया घटना की जानकारी ली व घटना स्थल का दौरा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें