फोटो गैलरी

Hindi News गोधरा में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

गोधरा में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता

गुजरात के गोधरा जिले में लोकसभा के लिए जारी मतदान के दौरान एक गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत गुरुवार सुबह 10 बजे हुई जब जिले के शेरा...

 गोधरा में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात के गोधरा जिले में लोकसभा के लिए जारी मतदान के दौरान एक गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। भिड़ंत गुरुवार सुबह 10 बजे हुई जब जिले के शेरा गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर मतदाताओं के साथ जोर-जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हुई और देखते-देखते हिंसा गोधरा शहर में फैल गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें