फोटो गैलरी

Hindi Newsजनरल वीके सिंह के उम्र विवाद पर अफसोस है: एंटनी

जनरल वीके सिंह के उम्र विवाद पर अफसोस है: एंटनी

थलसेना अध्यक्ष जनरल वी़ क़े सिंह की उम्र पर उठे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए रक्षा मंत्री ए़ क़े एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस मामले पर अफसोस और दुख है तथा इस पर निर्णय उच्चतम न्यायालय को करना...

जनरल वीके सिंह के उम्र विवाद पर अफसोस है: एंटनी
एजेंसीFri, 20 Jan 2012 05:06 PM
ऐप पर पढ़ें

थलसेना अध्यक्ष जनरल वी़ क़े सिंह की उम्र पर उठे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए रक्षा मंत्री ए़ क़े एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस मामले पर अफसोस और दुख है तथा इस पर निर्णय उच्चतम न्यायालय को करना है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना मुख्यालय और सरकार कई बार फैसले लेते हैं, लेकिन इस बार सवाल उठे हैं। सरकार के फैसले पर सवाल उठाने के लिए संवैधानिक फोरम हैं। एंटनी ने कहा कि सरकार आयु विवाद पर ज्यादा से ज्यादा संयम और धैर्य बरत रही है। उन्होंने दलील दी कि इसे सनसनीखेज तरीके से नहीं निपटाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में हमेशा से सार्वजनिक चर्चा के खिलाफ रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से आपमें से कुछ लोग इसकी खुशी मना रहे हैं। यह जश्न का विषय नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें