फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई में नौसेना के डकयार्ड में आग लगी

मुंबई में नौसेना के डकयार्ड में आग लगी

मुंबई में नौसेना डकयार्ड की प्रशासनिक इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमने करीब 13...

मुंबई में नौसेना के डकयार्ड में आग लगी
एजेंसीThu, 03 Nov 2011 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में नौसेना डकयार्ड की प्रशासनिक इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमने करीब 13 अग्निशामक टैंकरों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया है और हमारे कर्मी आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विरासत के रूप में समझी जाने वाली यह इमारत दक्षिणी मुंबई के कोलाबा में लायन गेट के पास स्थित है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें