फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका में भी मनाया गया छठ पर्व

अमेरिका में भी मनाया गया छठ पर्व

भारत में लाखों लोगों की आस्था से जुड़े, सूर्योपासना के प्राचीन हिन्दू पर्व छठ ने अब अमेरिका में भी दस्तक दे दी है और वहां बसे भारतीयों ने बाकायदा सूर्य को अर्घ्य देकर यह पर्व मनाया। वाशिंगटन के उपनगर...

अमेरिका में भी मनाया गया छठ पर्व
एजेंसीWed, 02 Nov 2011 11:04 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत में लाखों लोगों की आस्था से जुड़े, सूर्योपासना के प्राचीन हिन्दू पर्व छठ ने अब अमेरिका में भी दस्तक दे दी है और वहां बसे भारतीयों ने बाकायदा सूर्य को अर्घ्य देकर यह पर्व मनाया।

वाशिंगटन के उपनगर वर्जिनिया में स्टर्लिंग स्थित ऐतिहासिक पोटामैक नदी के किनारे 200 से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक एकत्र हुए। छठ का व्रत करने वाली चार महिलाओं ने नदी के पानी में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य की अराधना की।

पटना से आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृपा एस सिंह ने बताया कि यहां पर मेरा यह तीसरा साल है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा भीड़ यहां एकत्र हुई है। सिंह की पत्नी अनिता ने पोटोमैक नदी पर छठ पूजा की।

वर्ष 2009 में यहां पर अकेले छठ पूजा शुरू करने वाले सिंह ने कहा उम्मीद है कि सुबह यहां और लोग एकत्रित होंगे। यहां पर आये कुछ लोग दूर-दराज के भागों जैसे न्यूजर्सी से भी आए थे।

वर्जीनिया स्थित एक स्थानीय राजधानी मंदिर में पुजारी गोविंद झा द्वारा यह पूजा कराई जा रही है। गेट्रर वाशिंगटन महानगर क्षेत्र में एक प्रख्यात भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता कुमार सिंह ने कहा अपनी मातृभूमि से दूर रहने के बाद भी अपनी परंपरा और संस्कृति को बनाए रखने का यह अनूठा प्रयास है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें