फोटो गैलरी

Hindi News महिला उद्योग मेला 18 से

महिला उद्योग मेला 18 से

बिहार महिला उद्योग संघ का 13वां वार्षिक महिला उद्योग मेला 18 दिसंबर से शुरू होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा। यह मेला राजवंशी नगर स्थित डीएवी स्कूल के सामने लगाया जाएगा। इस मेले में लगभग 250 स्टॉल लगाए...

 महिला उद्योग मेला 18 से
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार महिला उद्योग संघ का 13वां वार्षिक महिला उद्योग मेला 18 दिसंबर से शुरू होगा जो 24 दिसंबर तक चलेगा। यह मेला राजवंशी नगर स्थित डीएवी स्कूल के सामने लगाया जाएगा। इस मेले में लगभग 250 स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें महिला उद्यमियों के लगभग 180 स्टॉल होंगे। उक्त जानकारी संघ की अध्यक्षा पुष्पा चोपड़ा ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेनल में दी। उन्होंने बताया कि मेले में चार ब्लॉक लघु-कुटीर, घरलू उद्योग तथा महिला उद्यमियों के लिए बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा बिहार के विभिन्न जिलों भागलपुर, समस्तीपुर एवं पटना तथा देश के अन्य राज्यों से आए उद्यमियों के स्टॉल लगेगे। एनजीओ, बैंक, स्कूल एवं कॉलेज के 30 स्टॉल होंगे। स्टाल का उद्घाटनड्ढr पटना (सं.सू.)। पुस्तक मेला, गांधी मैदान में ब्रह्म विद्या विहंगम योग संस्थान इलाहाबाद के स्टाल का उद्घाटन शुक्रवार को चिकित्सक डा. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने किया। श्री सिन्हा ने सदगुरू आचार्य सदाफल देव महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें