फोटो गैलरी

Hindi News सत्तर साल में मां बनी, बनाया विश्व रिकार्ड

सत्तर साल में मां बनी, बनाया विश्व रिकार्ड

हरियाणा में हिसार जिले की महिला राजो देवी ने 70 वर्ष की उम्र में आईवीएफ तकनीक से विश्व की सबसे अधिक उम्र में टैस्ट टयूब बेबी की मां बनने का रिकार्ड बनाया है। यह जानकारी नेशनल फर्टीलिटी सेंटर के डा....

 सत्तर साल में मां बनी, बनाया विश्व रिकार्ड
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में हिसार जिले की महिला राजो देवी ने 70 वर्ष की उम्र में आईवीएफ तकनीक से विश्व की सबसे अधिक उम्र में टैस्ट टयूब बेबी की मां बनने का रिकार्ड बनाया है। यह जानकारी नेशनल फर्टीलिटी सेंटर के डा. अनुराग बिश्नोई ने रविवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि महिला की शादी को 55 साल हो चुके थे और उनके बच्चा नहीं था। पिछले सप्ताह बिश्नोई अस्पताल नेशनल फर्टीलिटी सेंटर में उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्ची स्वस्थ है। डा. बिश्नोई ने बताया कि इससे पहले रोमानिया की एड्रियाना एलिस्कू ने 66 वर्ष की उम्र में मां होने का रिकार्ड बनाया था। अब जींद जिले के अलेवा गांव की गृहणी राजो देवी को विश्व में सबसे अधिक उम्र में मां बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उसके पति 72 वर्षीय बाला राम एक किसान है। यह लोग पिछले 50 वषोर्ं से एक बच्चे की चाह में इलाज तलाश रहे थे। डा. बिश्नोई के अनुसार राजो देवी और बाला राम ने नेशनल फ र्टिलिटी संेटर के डाक्टरों से संपर्क किया और गत 1अप्रैल को उनमें भ्रूण प्रत्यारोपण किया गया जिससे 20 नवंबर को उन्हें बेटी पैदा हुई। बच्ची का वजन 1500 ग्राम है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। उन्हांेने कहा कि भारत में 15 प्रतिशत से अधिक दंपति इस समस्या को झेल रहे है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से विश्व में पहली बच्ची लुसल ब्राउन थी जो 1में लकांशायर, इंग्लैंड में हुई। तब से अब तक इस क्षेत्र में विशेष प्रगति हुई है जिससे निसंतान दंपत्तियों के लिए निराश होने का कोई कारण नहीं रह गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें