फोटो गैलरी

Hindi News 5 विधान सभाआें के चुनाव परिणाम: काम को इनाम

5 विधान सभाआें के चुनाव परिणाम: काम को इनाम

लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन राज्यों में जीत दर्ज की है जबकि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान...

 5 विधान सभाआें के चुनाव परिणाम: काम को इनाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनावों से पहले सेमीफाइनल के तौर पर देखे जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन राज्यों में जीत दर्ज की है जबकि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के करिशमाई नेतृत्व के कारण भाजपा अपनी सत्ता बचाए रखने में सफल रही है। कांग्रेस राजस्थान में भाजपा को बेदखल कर सत्ता पर काबिज होने जा रही है। हालांकि राज्य में पार्टी स्पष्ट बहुमत से कुछ पीछे रह गई है। वहीं दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व में तीसरी बार जीत दर्ज कर पार्टी ने इतिहास रच दिया है।ड्ढr ड्ढr मिजोरम में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को सत्ता से उखाड़ फेंका है। मिजोरम में कांग्रेस को करीब दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ है। सत्ता के इस सेमीफाइनल में विजय दर्ज करने वाले प्रमुख लोगों में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राजस्थान में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार अशोक गहलौत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार विजय कुमार मल्होत्रा, विपक्ष के नेता जगदीश मुखी, मिजोरम में मुख्यमंत्री पद के दावेदार व कांग्रेस नेता ललथनहवला प्रमुख हैं।ड्ढr ड्ढr वहीं जनता ने बड़े-बडे दिग्गजों को धूल चटाया है। हारने वाले प्रमुख लोगों में मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ एमएनएफ के प्रमुख जोरामथंगा और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजश प्रमुख उमा भारती शामिल हैं। राजस्थान में कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी डी कल्ला और नारायण सिंह की पराजय से करारा झटका लगा है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा से डॉ. जोशी भाजपा के कल्याण सिंह से कड़े संघर्ष में महज एक वोट से पराजित हो गए। वसुंधरा सरकार के दो कैबीनेट मंत्री कनकमल कटारा व कालू लाल गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा सिंह और मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन भी चुनाव हारने वालों में शामिल हैं। भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले किरोड़ी लाल मीणा भी एक जगह से चुनाव हार गये जबकि दूसरी जगह से उन्हें कामयाबी मिल गई। भाजपा को सर्वाधिक झटका दिल्ली में लगा जहां जनता ने शीला दीक्षित को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता सौंपी है। बसपा भी दिल्ली में अपना खाता खोलने में सफल रही। मध्य प्रदेश में भाजपा ने लगातार दूसरी मर्तबा स्पष्ट बहुमत हासिल कर एक इतिहास रच दिया। राजस्थान में वसुंधरा राज का करिश्मा धराशायी हो गया और राज्य में पांच साल के अंतराल के बाद कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सरकार बनान की ओर कदम बढ़ा लिया है। वसुंधरा ने हार स्वीकार कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें