फोटो गैलरी

Hindi Newsबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद का निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद का निधन

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद का मंगलवार को तड़के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। झा के पारिवारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद का निधन
एजेंसीTue, 04 Oct 2011 11:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद का मंगलवार को तड़के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

झा के पारिवारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार दोपहर लोदी रोड स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। झा पिछले नौ सितम्बर से एम्स में भर्ती थे। पिछले तीन दिनों से उन्हें तबियत के और बिगड़ने के कारण गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया था, जहां उन्होंने तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली।

झा के पुत्र कीर्ति झा आजाद पूर्व क्रिकेटर एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार में दरभंगा से सांसद हैं। स्वतंत्रता सेनानी रहे भागवत झा आजाद बिहार में मुख्यमंत्री बनने से पहले केंद्र में भी मंत्री रह चुके थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें