फोटो गैलरी

Hindi Newsऑपरेशन के बाद पहली बार राजघाट पर दिखीं सोनिया

ऑपरेशन के बाद पहली बार राजघाट पर दिखीं सोनिया

लगभग एक महीने पहले अज्ञात बीमारी के चलते ऑपरेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं जब वह महात्मा गांधी की 142वीं जयंती पर राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा...

ऑपरेशन के बाद पहली बार राजघाट पर दिखीं सोनिया
एजेंसीSun, 02 Oct 2011 10:43 AM
ऐप पर पढ़ें

लगभग एक महीने पहले अज्ञात बीमारी के चलते ऑपरेशन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं जब वह महात्मा गांधी की 142वीं जयंती पर राजघाट पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं।

सोनिया (64) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी के साथ स्मारक पर करीब 15-20 मिनट रहीं। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमलनाथ तथा अन्य भी इस अवसर पर मौजूद थे।


विभिन्न धर्मों के लोगों ने गांधी समाधि पर प्रार्थना की। प्रार्थना के बाद आडवाणी सोनिया से बात करते दिखे। संभवत: वह उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछ रहे थे। सोनिया का अज्ञात बीमारी के चलते अगस्त में ऑपरेशन हुआ था और वह पिछले महीने राजधानी लौटी थीं।

उन्होंने हालांकि शीर्ष कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकों में भाग लिया, लेकिन वह अब तक किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें