फोटो गैलरी

Hindi Newsगजल गायक जगजीत सिंह का ब्रेन हेमरेज, हालत गंभीर

गजल गायक जगजीत सिंह का ब्रेन हेमरेज, हालत गंभीर

जाने-माने गजल गायक जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपनगर बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि...

गजल गायक जगजीत सिंह का ब्रेन हेमरेज, हालत गंभीर
एजेंसीSat, 24 Sep 2011 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

जाने-माने गजल गायक जगजीत सिंह को ब्रेन हेमरेज होने के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उपनगर बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने के लिए उनकी सर्जरी की।

उन्होंने बताया कि सिंह (70) की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनकी हालत गंभीर है। सिंह को आज शहर में एक कंसर्ट में अपनी प्रस्तुति देनी थी। उनकी पत्नी चित्रा सिंह अस्पताल में मौजूद हैं।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उनको अगले 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें