फोटो गैलरी

Hindi News पुरान जाति को एसटी में शामिल करने का आग्रह

पुरान जाति को एसटी में शामिल करने का आग्रह

झारखंड की पुरान जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का आग्रह रांची के सांसद सुबोधकांत सहाय ने किया है। सहाय ने इसके लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मीरा कुमार को पत्र लिखा...

 पुरान जाति को एसटी में शामिल करने का आग्रह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड की पुरान जाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का आग्रह रांची के सांसद सुबोधकांत सहाय ने किया है। सहाय ने इसके लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मीरा कुमार को पत्र लिखा है।ड्ढr पत्र में कहा गया है कि झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक एवं सुधार विभाग ने विभिन्न पत्रों के माध्यम से पुरान जाति को एसटी में शामिल करने की सिफारिश सामाजिक न्याय मंत्रालय से की है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने इस पर निर्णय नहीं लिया है। सहाय ने मीरा कुमार से इस पर शीघ्र ही कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सहाय ने ईचागढ़ क्षेत्र में तीन धान क्रय केंद्र खोलने का भी आग्रह राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री कमलेश सिंह से किया है।ड्ढr नामांकन में शामिल होंगे : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राणा संग्राम सिंह ने कहा है कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से सीएम के नामांकन के दौरान वह सैकड़ों समर्थकों के साथ उपस्थित रहेंगे। चुनाव में वह शिबू सोरन के पक्ष में प्रचार भी करंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें