फोटो गैलरी

Hindi Newsएशियाई कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट

एशियाई कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट

अमेरिका और यूरोप की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता कायम रहने के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख बना हुआ है। जिसके चलते एशियाई कारोबार में कच्चा तेल के दामों में गिरावट आई है। सितंबर...

एशियाई कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट
एजेंसीThu, 11 Aug 2011 12:05 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका और यूरोप की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता कायम रहने के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख बना हुआ है। जिसके चलते एशियाई कारोबार में कच्चा तेल के दामों में गिरावट आई है।

सितंबर डिलीवरी का न्यूयार्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड 79 सेंट की गिरावट के साथ 82.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड में 1.10 डॉलर की गिरावट आई और यह 105.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

फिलिप फ्यूचर्स के जिंस विश्लेषक के चुंग यांग ने कहा कि तेल में वर्तमान गिरावट की मुख्य वजह शेयर बाजारों में गिरावट की वजह से है। डाउ जोंस बुधवार को 8519.83 अंक की गिरावट के साथ 10,719.94 अंक पर आ गया। इसी तरह व्यापक आधार वाला एसएंडपी 500 51.77 अंक घटकर 1,120.76 अंक रह गया। नास्डैक में 4.09 प्रतिशत या 101.47 अंक की गिरावट आई और यह 2,318.05 अंक पर आ गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें