फोटो गैलरी

Hindi News'आज ही इस्तीफा देंगे येदियुरप्पा'

'आज ही इस्तीफा देंगे येदियुरप्पा'

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा आज ही बिना शर्त इस्तीफा देंगे। अरुण जेटली व राजनाथ सिंह से बातचीत करने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की। इस मामले...

'आज ही इस्तीफा देंगे येदियुरप्पा'
एजेंसीSat, 30 Jul 2011 11:34 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ईश्वरप्पा ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा आज ही बिना शर्त इस्तीफा देंगे। अरुण जेटली व राजनाथ सिंह से बातचीत करने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा की।

इस मामले में अभी तक येदियुरप्पा ने कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले शनिवार सुबह येदियुरप्पा ने भी अरुण जेटली और राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

इससे पहले मीडिया में आई खबरों के मुताबिक येदियुरप्पा अपने पसंद के व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री बनवाने पर अड़े हुए हैं। हालांकि इस मसले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी न तो येदियुरप्पा की तरफ से आया है और नही पार्टी की तरफ से।

इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक से भाजपा के 19 सांसदों में से 14 सांसदों ने येदियुरप्पा का समर्थन करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद से न हटाने की अपील की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें