फोटो गैलरी

Hindi Newsकपूर स्टॉकहोम में दूसरे स्थान पर

कपूर स्टॉकहोम में दूसरे स्थान पर

भारतीय गोल्फर शिव कपूर दूसरे दौर में छह अंडर 66 के बेहतरीन स्कोर के साथ यहां यूरोपीय टूर के नोर्डिया मास्टर्स टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।     छह साल बाद भी यूरोपीय...

कपूर स्टॉकहोम में दूसरे स्थान पर
एजेंसीSat, 23 Jul 2011 03:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय गोल्फर शिव कपूर दूसरे दौर में छह अंडर 66 के बेहतरीन स्कोर के साथ यहां यूरोपीय टूर के नोर्डिया मास्टर्स टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
   
छह साल बाद भी यूरोपीय टूर में पहली जीत का इंतजार कर रहे कपूर ने इस दौरान कोर्स रिकॉर्ड की भी बराबरी की जो दूसरे दौर के दौरान ही बना था।
   
जीव मिल्खा सिंह (71) भी दूसरे दौर में बेहतर प्रदर्शन के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एक अन्य भारतीय एसएसपी चौरसिया (72) हालांकि कट से चूक गए।
    
स्थानीय खिलाड़ी नोरेन (66) ने दो दौर के बाद बढ़त बना ली है। वह कपूर से तीन शॉट आगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें