फोटो गैलरी

Hindi Newsगोरखालैंड पर त्रिपक्षीय समझौता, विरोध के साथ जश्न भी

गोरखालैंड पर त्रिपक्षीय समझौता, विरोध के साथ जश्न भी

गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर मिली-जुटी प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ जहां बंद का आहवान किया गया, वहीं दूसरी तरफ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता जश्न मना रहे...

गोरखालैंड पर त्रिपक्षीय समझौता, विरोध के साथ जश्न भी
एजेंसीMon, 18 Jul 2011 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर मिली-जुटी प्रतिक्रिया आ रही है। एक तरफ जहां बंद का आहवान किया गया, वहीं दूसरी तरफ गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

गोरखालैंड क्षेत्रीय प्रशासन के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर जश्न मनाने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता सुकना के पिंतल गांव में इकट्ठा हुए।

कड़ी सुरक्षा के बीच दार्जीलिंग गोरखा पर्वतीय परिषद के बंगले के नजदीक बनें तंबुओं में समर्थक पारंपरिक परिधान पहने जुटे जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं।

जीजेएम के महिला शाखा गोरखा नारी मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंच पर नत्य और गीत प्रस्तुत किए। कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी जिंदाबाद, बिमल गुरूंग जिंदाबाद और हमें चाहिए गोरखालैंड के नारे लगाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें