फोटो गैलरी

Hindi News2,084 यात्रियों वाला 15वां जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

2,084 यात्रियों वाला 15वां जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना

कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को 2,084 यात्रियों का एक जत्था जम्मू आधार शिविर से दक्षिणी कश्मीर के हिमालय पर्वतमाला में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। यह वार्षिक यात्रा के लिए वहां से...

2,084 यात्रियों वाला 15वां जत्था अमरनाथ यात्रा पर रवाना
एजेंसीFri, 15 Jul 2011 02:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को 2,084 यात्रियों का एक जत्था जम्मू आधार शिविर से दक्षिणी कश्मीर के हिमालय पर्वतमाला में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया। यह वार्षिक यात्रा के लिए वहां से निकला 15वां जत्था है।

पुलिस ने बताया कि जत्था केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की देखरेख में रवाना हुआ। इसमें 1,362 पुरुष, 462 महिलाएं, 66 बच्चे तथा 194 साधू शामिल हैं। सभी सुबह साढ़े पांच बजे 88 गाड़ियों के काफिले के साथ जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से अमरनाथ के लिए निकले।

आज के जत्थे समेत अभी तक 50,442 यात्री 15 जत्थों में जम्मू से अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए निकल चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें