फोटो गैलरी

Hindi News पाकिस्तानियों के ठहरने पर रोक

पाकिस्तानियों के ठहरने पर रोक

मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश के तमाम पांच सितारा होटलों में पाकिस्तानी नागरिकों के ठहरने पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी पुष्टि ओबेराय होटल के अध्यक्ष रतन...

 पाकिस्तानियों के ठहरने पर रोक
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने देश के तमाम पांच सितारा होटलों में पाकिस्तानी नागरिकों के ठहरने पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। इसकी पुष्टि ओबेराय होटल के अध्यक्ष रतन केसवानी ने शनिवार को यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के पूछे सवाल के जवाब में की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देश का पलान करते हुए रविवार से खुल रहे ट्रायडेंट होटल में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को ठहरने की इजाजत नहीं दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान के अलावा किसी और देश के नागरिक के ठहरने पर रोक का निर्देश नहीं है। केसवानी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि 28 नवंबर को होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शामिल होने के लिए मुंबई पुलिस से इजाजत मिली थी। मगर यह महा संयोग था कि उससे पहले ही ओबेराय-ट्रायडेंट होटल पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकी हमले में होटल के 10 कर्मचारियों सहित 32 निर्दोष लोगों की जान गई थी।ड्ढr ड्ढr आतंकी हमले के बाद ओबेराय का ट्रायडेंट होटल नई सजावट के साथ फिर से रविवार को खुल रहा है। इसके साथ ही गेटवे आफ इंडिया के सामने ताज होटल को भी खोला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ताज होटल में भी पाकिस्तानी नागरिकों के ठहरने पर रोक लगाई गई है। आतंकी हमले को जवाब देते हुए ताज होटल के मालिक रतन टाटा ने देश की एक हाार हस्तियों को निजी आमंत्रण भेजा है और उनके साथ दोपहर में ताज में जश्न मानने के बाद शाम सात बजे आम लोगों के लिए ताज के दरवाजे खुल जाएंगे। लेकिन ट्रायडेंट और ताज में अब सुरक्षा की व्यवस्था इस तरह से रहेगी कि परिंदे भी पर नहीं मार पाएंगे।ड्ढr ड्ढr ओबेराय होटल के अध्यक्ष केसवानी ने बाताया कि हम आतंकी हमले से डरने वाले नहीं हैं। लेकिन होटल में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए अब हथियारबंद सुरक्षा गार्ड रहेंगे। हरक वाहन, सामान और व्यक्ित की जांच के बाद ही किसी को होटल में प्रवेश की इजाजत मिलेगी। सुरक्षा के सार नियम मीडिया पर भी लागू रहेंगे। होटल में प्रवेश का एक ही द्वार रहेगा। उन्होंने बताया कि खासकर रविवार के लिए ट्रायडेंट में एक सौ कमर बुक हुए हैं जो इस सीजन के अनुपात में 35 फीसदी कम है। उन्होंने बताया कि ओबेराय होटल भी कुछ ही महीने में खुल जाएगा। केसवानी के मुताबिक आतंकी हमलों में उनके होटल को लगभग 50 करोड़ रूपए की सपंत्ति का नुकसान पहुंचा है जिसके लिए एक बीमा कंपनी से 25 करोड़ रूपए मिल चुके हैं। केसवानी का कहना है कि आतंकी हमले में उनके होटल के किसी कर्मचारी का सहयोग नहीं था। इस होटल में आतंकी हमलों के शिकार हुए लोगों की मदद के लिए एक ट्रस्ट भी बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें