फोटो गैलरी

Hindi News दो मंत्रियों को क्यों बर्खास्त किया : विपक्ष

दो मंत्रियों को क्यों बर्खास्त किया : विपक्ष

रांची। विधानसभा शनिवार को एक और मामले को लेकर गरम रही। विपक्ष की ओर से भाजपा के सरयू राय ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार से जानना चाहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट को दो मंत्रियों को क्यों बर्खास्त...

 दो मंत्रियों को क्यों बर्खास्त किया : विपक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। विधानसभा शनिवार को एक और मामले को लेकर गरम रही। विपक्ष की ओर से भाजपा के सरयू राय ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार से जानना चाहा कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट को दो मंत्रियों को क्यों बर्खास्त किया। सभी कार्य स्थगित करके स्पीकर इस पर बहस करायें। बाकी आरोपी मंत्रियों को भी सरकार बर्खास्त करे। इस मामले पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। विपक्षी सदस्य कई बार वेल में पहुंच गये। उस समय सदन में मुख्यमंत्री मौजूद नहीं थे। तभी सदन के नेता उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो सदन में पहुंचे। भाजपा के रघुवर दास ने कहा कि सदन के नेता उपमुख्यमंत्री सदन में आ गये हैं। वह सदन को बतायें कि दो मंत्रियों को क्यों हटाया गया। संसदीय कार्यमंत्री स्टीफन मरांडी ने कहा कि अभी मुख्यमंत्री सदन में नहीं हैं। वह सदन में आयेंगे, तो जवाब देंगे। लेकिन विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस पर स्पीकर ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री सुनिश्चित करं कि वह मुख्यमंत्री से कब सदन में जवाब दिलायेंगे। सोमवार को मुख्यमंत्री से जवाब दिलायें। इस पर विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू किया और आज ही जवाब की मांग करने लगे। तब स्टीफन ने कहा कि जब आसन ने कह दिया गया कि सोमवार को मुख्यमंत्री जवाब देंगे, तब विपक्ष क्यों परशान है। इस पर स्पीकर ने कहा कि स्टीफन जी, जब आसन ने कहा कल ही जवाब देने को कहा था, तब सरकार ने जवाब क्यों नहीं दिया? स्टीफन चुपचाप बैठ गये।ड्ढr सरकार दोषी अफसर को कब दंडित करगी : विपक्षड्ढr रांची। भाजपा के रघुवर दास ने सरकार से जानना चाहा कि दिवंगत नेता एनइ होरो के मामले में निर्दोष अधिकारी को सरकार ने दंड दे दिया, लेकिन दोषी अधिकारी को क्यों बचा रही है? इस पर सदन में लाये गये कार्य स्थगन प्रस्ताव पर बोलते हुए रघुवर ने कहा कि स्व. होरो को राजकीय सम्मान नहीं दिया गया। यह तो बड़ी भूल है। लेकिन इसके दोषी अधिकारी को सरकार बचा रही है। इंदर सिंह नामधारी ने कहा कि जो पदाधिकारी दोषी नहीं था, उसे दंडित किया गया। लेकिन जो दोषी है, उस पर कार्रवाई कब होगी? सत्ता पक्ष इस प्रकरण पर चुप रहा। अंत में स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री स्टीफन से कहा कि इस मामले की जांच करा लें और जो दोषी है, उस पर कार्रवाई करं।ड्ढr बर्ड फ्लू के मद्देनजर बॉर्डर सील करने का आदेशड्ढr रांची। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए विशेष सतर्कता एवं निगरानी का आदेश सीएस एके बसु ने दिया है। उन्होंने शनिवार को इस संबंध में सभी प्रमंडलीय आयुक्त, डीसी एवं एसपी को पत्र भेजा है। पश्चिम बंगाल से सड़क, रल मार्ग से आने वाली मुर्गी, बत्तख, अंडे, कुकुट पदार्थ एवं खाद्यान्न के लाने पर पूर्णत: रोक लगा दी गयी है। अधीनस्थ पदाधिकारियों को अलर्ट कर पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सहयोग और खुद के मार्गदर्शन में कार्य पूरा करने को कहा है।कुकुट एवं अप्रवासी पक्षियों में इस बीमारी से संबंधित रूटीन सर्विलेंस कार्य योजना के अनुरूप करने को कहा है। बंगाल की सीमा से सटे राज्य के सभी 10 जिलों में 10 किलोमीटर के अंदर चिह्न्ति गांव में विशेष सतर्कता का निर्देश दिया है। क्षेत्र अंतर्गत असामान्य रूप से मृत एवं रोगग्रस्त कुकुटों की पहचान कर उसका नमूना कांके स्थित पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान को 24 घंटे में भेजने की बात कही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें