फोटो गैलरी

Hindi Newsपाक बढ़ा रहा है परमाणु जखीरा

पाक बढ़ा रहा है परमाणु जखीरा

पाकिस्तान दुनिया में सबसे तेजी से अपने परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफा कर रहा है और अगले एक दशक में यह 150-200 तक हो सकती है। अमेरिका के दो परमाणु विशेषज्ञों ने यह दावा किया है। परमाणु विशेषज्ञ...

पाक बढ़ा रहा है परमाणु जखीरा
एजेंसीThu, 07 Jul 2011 11:43 AM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान दुनिया में सबसे तेजी से अपने परमाणु हथियारों की संख्या में इजाफा कर रहा है और अगले एक दशक में यह 150-200 तक हो सकती है। अमेरिका के दो परमाणु विशेषज्ञों ने यह दावा किया है।

परमाणु विशेषज्ञ हैंस एम क्रिस्टनसन और रॉबर्ट एस नौरिस ने बुलेटिन ऑफ एटॉपिक साइंटिस्टस जर्नल में लिखा है कि पाकिस्तान दो नए प्लूटोनियम उत्पादन रिएक्टर और एक नई पुनर्संवर्धन इकाई का निर्माण कर रहा है ताकि परमाणु हथियारों के लिए अधिक ईंधन का उत्पादन हो सके।

दोनों विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगर पाकिस्तान इसी तरह से अपनी परमाणु योजना का विस्तार जारी रखता है तो उसके पास परमाणु हथियारों की संख्या 150-200 हो जाएगी। वे लिखते हैं कि पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता है। इसके बावजूद वह अपनी परमाणु क्षमता में लगातार विस्तार कर रहा है। वास्तव में वह दुनिया में सबसे तेजी से परमाणु हथियारों की खेप में इजाफा कर रहा है।

जर्नल कहता है कि हमारा मानना है कि फिलहाल पाकिस्तान के पास 90-110 परमाणु हथियार हैं। वर्ष 2009 में यह संख्या 70-90 थी। दोनों विशेषज्ञ कहते हैं कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों से जुड़े नए डिलीवरी सिस्टम को विकसित कर रहा है। वह नई बैलेस्टिक मिसाइल बना रहा है, जो परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम होंगी।

वे लिखते हैं कि पाकिस्तान सरकार परमाणु हथियारों की संख्या और उनके प्रकार के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं करती। परंतु परमाणु योजना का विस्तार तेजी से हो रहा है और इस पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण जरूरी है। इस लेख में कहा गया है कि पाकिस्तान के बाहर पर्यवेक्षक इस बात की आशंका जताते हैं कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं। विशेषज्ञों यह भी सवाल है कि क्या यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन हथियारों का इस्तेमाल अमेरिका अथवा भारत के खिलाफ हमले के लिए न हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें