फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका में विमान दुर्घटना, भारतीय मूल के दंपत्ति की मौत

अमेरिका में विमान दुर्घटना, भारतीय मूल के दंपत्ति की मौत

अमेरिका में न्यूजर्सी के एक डॉक्टर दंपत्ति का एक इंजन वाला विमान ओहायो के एक मक्के के खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई। विमान में पायलट की सीट पर 54 वर्षीय डॉक्टर...

अमेरिका में विमान दुर्घटना, भारतीय मूल के दंपत्ति की मौत
एजेंसीMon, 20 Jun 2011 01:08 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में न्यूजर्सी के एक डॉक्टर दंपत्ति का एक इंजन वाला विमान ओहायो के एक मक्के के खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दंपत्ति की मौत हो गई।

विमान में पायलट की सीट पर 54 वर्षीय डॉक्टर विश्वनाथ राजारमन और उनकी पत्नी 50 वर्षीय मैरी जे सुंदरम सवार थीं। राजारमन कोलम्बस के रिकेनबैकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने की कोशिश कर रहे थे तभी रविवार को सुबह नौ बजे के पहले विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

न्यूजर्सी के जाने-माने न्यूरोसर्जन राजारमण और उनकी पत्नी शुक्रवार को फेयरफील्ड के एसेक्स काउंटी एयरपोर्ट लौट रहे थे। उड्डयन वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि सप्ताहांत में वे ओहियो में क्या कर रहे थे।

रविवार को हुई इस दुर्घटना के कारणों की अभी जांच चल रही है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने जांचकर्ताओं को मौके पर भेजा है, लेकिन राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड जांच का नेतृत्व करेगा।

राजारमन न्यूजर्सी के शीर्ष डाक्टरों में से एक थे और वह मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कैंसर के विशेषज्ञ थे। वह हाकेनसैक विश्वविद्यालय मेडिकल केंद्र के कैंसर विभाग में न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के सह प्रमुख थे। उनकी पत्नी सुंदरम भी फिजिशियन थीं लेकिन बेटी काव्या विश्वनाथन के लिए उन्होंने प्रेक्टिश छोड़ दी थी। विश्वनाथन अभी 24 वर्ष की है।

मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला यह दंपत्ति दुनिया के कई देशों में रह चुका था। 199० के दशक के मध्य में अमेरिका आने से पहले उन्होंने लंदन में कुछ समय बिताया था।

काव्या वर्ष 2006 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय की छात्रा थी और वह उपन्यास 'हाउ ओपल मेहता गॉट किस्ड, गॉट विल्ड एंड गॉट अ लाइफ' से सुर्खियों में छा गई थी। समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने उपन्यास को सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में रखा था। हालांकि बाद में उन पर साहित्यिक रचना चुराने का आरोप लगा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें