फोटो गैलरी

Hindi Newsऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अंग्रेजी पढ़ेंगी एम्मा

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अंग्रेजी पढ़ेंगी एम्मा

हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा वॉटसन प्रख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लेंगी। इससे पहले उन्होंने ब्राउन विश्वविद्यालय से यह कहकर पढ़ाई छोड़ दी थी कि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिल पा रहा है। ऐसा...

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अंग्रेजी पढ़ेंगी एम्मा
एजेंसीSat, 11 Jun 2011 11:01 AM
ऐप पर पढ़ें

हॉलीवुड अभिनेत्री एम्मा वॉटसन प्रख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लेंगी। इससे पहले उन्होंने ब्राउन विश्वविद्यालय से यह कहकर पढ़ाई छोड़ दी थी कि उन्हें इसके लिए समय नहीं मिल पा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि एम्मा यहां अंग्रेजी की पढ़ाई करेंगी। वह वोरसेस्टर कॉलेज में अपना नाम दर्ज करवा रही हैं और उनकी पढ़ाई अक्टूबर से शुरू होगी।

एम्मा ने अमेरिका के ब्राऊन विश्विद्यालय से अप्रैल में यह कहकर नाम खारिज करवा लिया था कि उन्हें फिल्म और मॉडलिंग के चलते पढ़ाई के लिए समय नहीं मिल पा रहा है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक वह अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए अब एक अन्य विश्वविद्यालय में दाखिला लेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें