फोटो गैलरी

Hindi Newsबोल्ट अव्वल, सेमेन्या तीसरे स्थान पर

बोल्ट अव्वल, सेमेन्या तीसरे स्थान पर

उसैन बोल्ट ने बिस्लेट खेलों में 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की जबकि विवादों से उबरकर ट्रैक पर लौटी कास्टर सेमेन्या महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रही। विश्व और...

बोल्ट अव्वल, सेमेन्या तीसरे स्थान पर
एजेंसीFri, 10 Jun 2011 11:39 AM
ऐप पर पढ़ें

उसैन बोल्ट ने बिस्लेट खेलों में 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की जबकि विवादों से उबरकर ट्रैक पर लौटी कास्टर सेमेन्या महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर रही। विश्व और ओलंपिक चैम्पियन और 100 तथा 200 मीटर में विश्व रिकॉर्डधारी बोल्ट ने गुरुवार को सत्र की आखिरी रेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
     
जमैका के इस एथलीट ने 14 चरण की डाइमंड लीग सीरिज की पांचवीं दौड़ में 19.86 सेकंड का समय निकाला। बर्लिन में 2009 विश्व चैम्पियनशिप में 200 मीटर में 19.19 सेकंड का रिकॉर्ड बनाने वाले बोल्ट ने नॉर्वे के जयसूमा सैडी एंडुरे को पछाड़ा। मारियो फोर्सिथ तीसरे स्थान पर रहे।
    
महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में मोरक्को की हलीमा हचलाफ ने एक मिनट 58.27 सेकंड का समय निकालकर बाजी मारी। रूस की मारिया साविनोवा दूसरे स्थान पर रही जबकि सेमेन्या को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
     
विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2009 में अपने लिंग को लेकर विवादों के घेरे में रही सेमेन्या ने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें