फोटो गैलरी

Hindi News चााड़े ने जमाया रंग

चााड़े ने जमाया रंग

देर से ही सही, राजधानी रांची समेत पूर झारखंड में सर्द हवाओं ने अब असर दिखाया है। गुरुवार तड़के जो जगे, उनका मन कुछ और देर रााई में ही रहने को हुआ। दैनिक क्रियाओं से निवृत्त हो किसी ने अलाव या हीटर के...

 
चााड़े ने जमाया रंग
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देर से ही सही, राजधानी रांची समेत पूर झारखंड में सर्द हवाओं ने अब असर दिखाया है। गुरुवार तड़के जो जगे, उनका मन कुछ और देर रााई में ही रहने को हुआ। दैनिक क्रियाओं से निवृत्त हो किसी ने अलाव या हीटर के पास बैठ चाय की चुस्की ली, तो किसी ने रााई में दुबक इत्मीनान से अखबार पढ़ा। आखिर गुरुवार को क्रिसमस की छुट्टी जो थी। मौसम में पहली बार अचानक आयी ठंड ने बहुत लोगों को बीमार भी कर दिया है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक ठंड बढ़ना अच्छा लक्षण है, इससे फसल अच्छी होगी और मानसून भी समय पर आयेगा।ड्ढr ठंड ने क्रिसमस में नाचने-गाने और मस्ती का मजा दुगना कर दिया। भारत मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में एक साथ चार डिग्री की गिरावट हुई है। वहीं, अधिकतम तापमान भी दो डिग्री गिरा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है और उत्तर से आनेवाली सर्द हवाएं अब अपना रंग दिखा रही हैं। क्रिसमस की छुट्टी के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने ठंड के कारण घर में ही रहना पसंद किया। छत पर बैठ गुनगुनी धूप का मजा लिया। शाम को भी बाजार में भीड़भाड़ कम नजर आयी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें