फोटो गैलरी

Hindi Newsपर्यावरण पर जागरूकता फैलाएगी आईफा

पर्यावरण पर जागरूकता फैलाएगी आईफा

टोरंटो में आगामी आईफा सप्ताह के दौरान पर्यावरण का विषय प्रमुखता से छाया रहेगा क्योंकि आईफा ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के साथ मिलकर लोगों के बीच पर्यावरण जागरूकता फैलाने का निर्णय...

पर्यावरण पर जागरूकता फैलाएगी आईफा
एजेंसीWed, 01 Jun 2011 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

टोरंटो में आगामी आईफा सप्ताह के दौरान पर्यावरण का विषय प्रमुखता से छाया रहेगा क्योंकि आईफा ने संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के साथ मिलकर लोगों के बीच पर्यावरण जागरूकता फैलाने का निर्णय लिया है।
   
एक बयान में कहा गया कि फेंड्रस ऑफ आईफा प्रियंका चोपड़ा और राहुल बोस ने इस काम को अपना समर्थन दिया है। प्रियंका ने वादा किया है कि उनके नाम पर जो भी गतिविधि होगी उसके लिए वह एक पेड़ लगाएंगी वहीं राहुल ने प्रियंका के वादे से प्रभावित होकर खुद वादा किया है कि वह अपने नाम पर होने वाली हर गतिविधि के लिए दो पेड़ लगाएंगे।
   
इस साल आईफा समारोह का विषय होगा जंगल- प्रकृति आपकी सेवा में।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें