फोटो गैलरी

Hindi Newsएनटिनी द.अफ्रीकी क्रिकेट के विकास दूत बने

एनटिनी द.अफ्रीकी क्रिकेट के विकास दूत बने

दक्षिण अफ्रीका के रिटायर्ड तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का पहला क्रिकेट विकास दूत नियुक्त किया गया है। एनटिनी ने कहा कि वह इस नई चुनौती का सामना करने को बेकरार...

एनटिनी द.अफ्रीकी क्रिकेट के विकास दूत बने
एजेंसीTue, 24 May 2011 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के रिटायर्ड तेज गेंदबाज मखाया एनटिनी को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका का पहला क्रिकेट विकास दूत नियुक्त किया गया है। एनटिनी ने कहा कि वह इस नई चुनौती का सामना करने को बेकरार हैं।
   
यहां जी बी मोलेफे होस्टल के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सीएसए के साथ फिर काम करने का मौका मिलेगा। क्रिकेट मेरा पहला प्यार है। मैं दक्षिण अफ्रीका के ग्रामीण इलाकों में इसका विकास करना चाहूंगा।
    
सीएसए के मुख्य कार्यकारी गेराल्ड मोजाला ने कहा कि मखाया खेल का सच्चा दूत है। उसने खेल के विकास में काफी योगदान दिया है। हमें फख्र है कि वह सीएसए के साथ जुड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें