फोटो गैलरी

Hindi Newsहार से विचलित नहीं हैं गंभीर

हार से विचलित नहीं हैं गंभीर

आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस से मिली करीबी हार से अविचलित कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि उनकी टीम के लिए आखिरी गेंद पर मिली इस हार के सकारात्मक पहलू अधिक...

हार से विचलित नहीं हैं गंभीर
एजेंसीMon, 23 May 2011 02:52 PM
ऐप पर पढ़ें

आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस से मिली करीबी हार से अविचलित कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि उनकी टीम के लिए आखिरी गेंद पर मिली इस हार के सकारात्मक पहलू अधिक है।
    
मुंबई के सामने जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य रखने के बाद नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में पराजय झेलनी पड़ी। मुंबई को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे और लक्ष्मीपति बालाजी ने चार चौके तथा आखिरी गेंद पर छक्का दे डाला।
     
गंभीर ने हालांकि कहा कि 176 रन बनाना बड़ी बात थी। यह अच्छा स्कोर था और हम इससे खुश हैं। स्पिनरों और ब्रेट ली ने अच्छी गेंदबाजी की। आखिरी ओवर को छोड़कर इस मैच में सब कुछ सकारात्मक रहा। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का प्रदर्शन देखना चाहिए। हमने सभी पहलुओं में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे लिए सकारात्मक पहलू अधिक रहे।
     
गंभीर ने बालाजी का बचाव करते हुए कहा कि बालाजी ने पिछले ओवर में कीरोन पोलार्ड को आउट किया था। इस हार के यह मायने नहीं है कि वह अच्छा गेंदबाज नहीं है। हमें उस पर भरोसा है और मुझे यकीन है कि वह शानदार वापसी करेगा। मुंबई इंडियंस से पीछे रहने वाली कोलकाता को अब मुंबई में प्लेऑफ में इसी टीम का सामना करना है।

गंभीर ने कहा कि प्लेऑफ अलग मैच होगा। हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को मुंबई ने निर्भीक होकर खेला क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि मुंबई पर उतना दबाव नहीं था। उनके पास शीर्ष दो में जाने का मौका भी नहीं था। दबाव नहीं होने के कारण वे उन्मुक्तता से खेले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें