फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका ने इश्किया के लिए बधाई दी

प्रियंका ने 'इश्किया' के लिए बधाई दी

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म 'इश्किया' की तारीफ करते हुए इसके लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार विशाल भारद्वाज और उनकी गायिका पत्नी रेखा को बधाई दी है। विशाल को 'इश्किया'...

प्रियंका ने 'इश्किया' के लिए बधाई दी
एजेंसीFri, 20 May 2011 04:12 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड फिल्म 'इश्किया' की तारीफ करते हुए इसके लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार विशाल भारद्वाज और उनकी गायिका पत्नी रेखा को बधाई दी है।

विशाल को 'इश्किया' में संगीत देने के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है तो रेखा को सर्वश्रेष्ठ गायिका चुना गया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था और विशाल ने इसका निर्माण किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, विद्या बालन और अरशद वारसी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।

दिल्ली में गुरुवार को 58वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। रेखा को 'इश्किया' के 'बड़ी धीरे' गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका और इसी फिल्म के लिए विशाल को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार चुना गया। प्रियंका ने कहा कि मुझे विशाल जी और रेखा जी पर गर्व है। 'इश्किया' बहुत अच्छी फिल्म थी। इसलिए आप सभी को बधाई।

यह रेखा का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है जबकि विशाल ने चौथी बार यह पुरस्कार हासिल किया है। प्रियंका ने विशाल के साथ 'कमीने' और '7 खून माफ' में काम किया है। प्रियंका ने कहा कि मैंने उनके साथ दो फिल्मों में काम किया और मुझे सौभाग्य से उनके साथ काम करने का अवसर मिला। विशाल एक प्रतिभाशाली संगीतकार, निर्देशक व गायक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें