फोटो गैलरी

Hindi Newsरिलायंस इंडोनेशिया में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश

रिलायंस इंडोनेशिया में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (adag) रिलायंस इंडोनेशिया में खनन ढांचागत क्षेत्र में 5 से 10 अरब डॉलर तक का निवेश करेगी। इंडोनेशिया के 'इंडोनेशिया इनवेस्टमेंट कोआर्डिनेटिंग बोर्ड' की अध्यक्ष गीता...

रिलायंस इंडोनेशिया में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश
एजेंसीWed, 18 May 2011 05:02 PM
ऐप पर पढ़ें

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (adag) रिलायंस इंडोनेशिया में खनन ढांचागत क्षेत्र में 5 से 10 अरब डॉलर तक का निवेश करेगी।

इंडोनेशिया के 'इंडोनेशिया इनवेस्टमेंट कोआर्डिनेटिंग बोर्ड' की अध्यक्ष गीता वीरजवान ने समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसिलो बामबांगा यूधोयुनो के बीच जर्काता में हुई मुलाकात के बाद संवाददाताओं कों यह जानकारी दी।

वीरजवान ने कहा कि रिलांयस ने इंडोनेशिया में कोयला खनन, बिजली संयत्रों के निमार्ण और ढांचागत क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें