फोटो गैलरी

Hindi News2012 सत्र में भी फेरारी के साथ बने रहेंगे मासा

2012 सत्र में भी फेरारी के साथ बने रहेंगे मासा

फेरारी फॉर्मूला वन टीम के प्रमुख लुका डी मोंटेजेमोलो ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलिप मासा 2012 सत्र में भी उनकी टीम के चालक बने रहेंगे। मोंटेजेमोलो ने समाचार चैनल 'सीएनएन' से बातचीत के दौरान कहा कि...

2012 सत्र में भी फेरारी के साथ बने रहेंगे मासा
एजेंसीSat, 14 May 2011 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

फेरारी फॉर्मूला वन टीम के प्रमुख लुका डी मोंटेजेमोलो ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलिप मासा 2012 सत्र में भी उनकी टीम के चालक बने रहेंगे।

मोंटेजेमोलो ने समाचार चैनल 'सीएनएन' से बातचीत के दौरान कहा कि मासा का भविष्य फेरारी टीम के साथ सुरक्षित है। बकौल मोंटेजेमोलो, ''मासा ने हमारे साथ 2011 और 2012 सत्र के लिए करार किया है। वह हमारे साथ बने रहेंगे।

मासा वर्ष 2009 में एक जबरदस्त दुर्घटना का शिकार हुए थे। उनके सिर में गम्भीर चोट लगी थी। इससे उबरने के बाद वह मौजूदा सत्र में टीम के फर्नाडो अलोंसो के अलावा दूसरे चालक के तौर शामिल किए गए हैं।

ब्राजील के मासा ने मौजूदा सत्र में 24 अंक हासिल किए हैं और चालकों की सूची में छठे क्रम पर हैं। अलोंसो 41 अंकों के साथ तालिका में पांचवें क्रम पर हैं। रेड बुल टीम के सबास्टियन विटेल 93 अंक लेकर पहले स्थान पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें