Hindi Newsभारत ने नागोया संधि पर किए हस्ताक्षर
भारत ने नागोया संधि पर किए हस्ताक्षर
भारत ने विकास के साथ जैव विविधता के संरक्षण एवं सतत इस्तेमाल की ऐतिहासिक नागोया संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संधि आनुवांशिक संसाधनों तक पहुंच और उनके इस्तेमाल से होने वाले फायदों की निष्पक्ष और समान...
एजेंसीThu, 12 May 2011 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें
भारत ने विकास के साथ जैव विविधता के संरक्षण एवं सतत इस्तेमाल की ऐतिहासिक नागोया संधि पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संधि आनुवांशिक संसाधनों तक पहुंच और उनके इस्तेमाल से होने वाले फायदों की निष्पक्ष और समान साझेदारी की बात कहती है। बुधवार को भारत के पर्यावरण एवं वन सचिव टी चटर्जी ने इस पर हस्ताक्षर किए।
इस संधि को 29 अक्टूबर, 2010 को जापान के नागोया में स्वीकृत किया गया था। अब तक 23 देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। चटर्जी ने कहा कि भारत ने मानव कल्याण को ध्यान में रखते हुए जैव विविधता के निरंतर इस्तेमाल को प्राथमिकता देने वाले कई उपाय किए हैं और इसके लिए कई सार्वजनिक नीतियां अपनाई हैं।