फोटो गैलरी

Hindi News झारखंड: चतरा में तीन खूंखार नक्सली गिरफ्तार

झारखंड: चतरा में तीन खूंखार नक्सली गिरफ्तार

झारखंड में चतरा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने सोमवार को भाकपा माआेवादी के सब जोनल कमांडर समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के...

 झारखंड: चतरा में तीन खूंखार नक्सली गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में चतरा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने सोमवार को भाकपा माआेवादी के सब जोनल कमांडर समेत तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चटका गांव में सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और भाकपा माआेवादी के सब जोनल कमांडर अजय यादव उर्फ नन्दूजी को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य घटना में जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बढीबिगहा गांव के खरगंजवा टोला से पुलिस ने भाकपा माआेवादी संगठन के किसान कमेटी के एक जोनल कमांडर जमुना उर्फ जेठन पासवान सहित एक अन्य खूंखार उग्रवादी को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से एक रिवाल्वर, कारतूस तथा कुछ नक्सली साहित्य बरामद किए हैं। गिरफ्तार सब जोनल कमांडर बिहार के गया जिले के रयामगंज का रहने वाला बताया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें