फोटो गैलरी

Hindi Newsशिवपाल यादव व राजनाथ सिंह को रोका गया

शिवपाल यादव व राजनाथ सिंह को रोका गया

मुलायम सिंह यादव के भाई और समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा जाने वाली डीएनडी फ्लाईओवर पर रोक लिया। वह किसानों से मिलने जा रहे थे। उधर, आगरा में सादाबाद के विधायक अनिल चौधरी...

शिवपाल यादव व राजनाथ सिंह को रोका गया
एजेंसीMon, 09 May 2011 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मुलायम सिंह यादव के भाई और समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा जाने वाली डीएनडी फ्लाईओवर पर रोक लिया। वह किसानों से मिलने जा रहे थे।

उधर, आगरा में सादाबाद के विधायक अनिल चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह चौगान गांव जा रहे थे। वहां रविवार को आगजनी हुई थी, जिसमें कई बीघे फसल में आग लगा दी गई थी। किसानों ने आरोप लगाया था कि यह पुलिस का काम है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाया है कि वह किसानों को भड़का रही हैं। दो दिन पहले हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया पर 50 हजार के ईनाम की घोषणा की है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि किसानों को उसी ने भड़काया।

उल्लेखनीय है कि नोएडा एक्सप्रेस वे को लेकर भूमि अधिग्रहण को लेकर अधिक मुआवजे की मांग किसान कर रहे हैं। जबकि यूपी सरकार का कहना है कि बहुत पहले ही किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा दिया जा चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें