फोटो गैलरी

Hindi Newsकोर्ट ने पायलटों से हड़ताल खत्म करने कहा

कोर्ट ने पायलटों से हड़ताल खत्म करने कहा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एयर इंडिया प्रबंधन और हड़ताली पायलटों के बीच बने गतिरोध मामले में अदालत की सहायता के लिए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा को एमिकस क्योरी नियुक्त किया है। साथ ही न्यायालय ने दोनों...

कोर्ट ने पायलटों से हड़ताल खत्म करने कहा
एजेंसीTue, 03 May 2011 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एयर इंडिया प्रबंधन और हड़ताली पायलटों के बीच बने गतिरोध मामले में अदालत की सहायता के लिए वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा को एमिकस क्योरी नियुक्त किया है।

साथ ही न्यायालय ने दोनों पक्षों से सात दिनों से जारी हड़ताल खत्म करने के लिए कहा है। एमिकस क्योरी अदालत को मामले के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराता है।

अदालती आदेश के बावजूद पायलटों द्वारा हड़ताल खत्म नहीं करने के कारण दिल्ली उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने सोमवार को भारतीय वाणिज्यिक पायलट संघ के खिलाफ आपराधिक अवमानना के मामले की सुनवाई शुरू की थी।

न्यायमूर्ति बी. डी. अहमद और न्यायमूर्ति वीना बीरबल की पीठ ने एयर इंडिया प्रबंधन और हडम्ताल करने वाले संघ से कहा, ‘‘आपके कारण देश को नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा?’’

‘‘नागरिकों के लिए परेशानी खड़ी कर आप राष्ट्र और नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोपी हैं। अब यह नुकसान करदाताओं से वसूला जाएगा। नागरिकों पर दोहरी मार पड़ेगी।’’

पीठ ने कहा कि किसी समाधान के साथ न तो प्रबंधन और न ही पायलट आगे आए हैं। पीठ ने कहा कि यदि पायलट हडम्ताल खत्म करना चाह रहे है तो, ‘‘प्रबंधन भी हडम्ताल खत्म कराना नहीं चाहता।’’

न्यायमूर्ति अहमद और न्यायमूर्ति बीरबल ने कहा, ‘‘प्रबंधन नागरिकों से बेईमानी नहीं कर सकता। यदि वह ऐसा करते हैं तो इसकी चिंता करने के लिए हम यहां मौजूद हैं। हम विस्तृत मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। हड़ताल खत्म करें।’’

सात दिनों से जारी हड़ताल के कारण एयर इंडिया को 165 घरेलू और क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। एयर इंडिया में कुल 1,600 पायलट पदस्थ हैं और सामान्य तौर पर प्रतिदिन 320 उड़ानें संचालित की जाती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें