फोटो गैलरी

Hindi Newsरबी की खेती के लिए 207 करोड़ रुपए का लोन

रबी की खेती के लिए 207 करोड़ रुपए का लोन

छत्तीसगढ़ के किसानों को रबी मौसम में 207 करोड़ रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को  बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को खेती के लिए तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर...

रबी की खेती के लिए 207 करोड़ रुपए का लोन
एजेंसीMon, 02 May 2011 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के किसानों को रबी मौसम में 207 करोड़ रुपए का ऋण प्रदान किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को  बताया कि छत्तीसगढ़ के किसानों को खेती के लिए तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर ऋण दिया जा रहा है। किसानों को इस रबी मौसम में 207 करोड़ 49 लाख रूपए से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है। राज्य की एक हजार 333 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों ने खेती के लिए खाद और बीज के साथ-साथ नगद राशि भी ऋण के रूप में प्राप्त किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत दुर्ग जिले के किसानों ने सर्वाधिक 53 करोड़ 71 लाख रूपए का ऋण लिया है। धमतरी जिले में 30 करोड़ 86 लाख रूपए और रायपुर जिले में किसानों को 29 करोड़ एक लाख रूपए का ऋण दिया गया है।
      
इसी तरह महासमुंद्र में 18 करोड़ 51 लाख रूपए, राजनांद गांव ।18 करोड़ 24 लाख रूपए।, कवर्धा ।सात करोड़ 82 लाख रूपए। कांकेर ।नौ करोड़ 76 लाख रूपए।, बिलासपुर ।छह करोड़ 53 लाख रूपए।, जांजगीर-चाम्पा ।एक करोड़ 60 लाख रूपए।, कोरबा ।17 लाख रूपए।, रायगढ़ ।चार करोड़ 88 लाख। जशपुर ।पांच लाख रूपए।, सरगुजा ।छह करोड़ 62 लाख रूपए। कोरिया जिले में  ।57 लाख रूपए। के कृषि रिण आवंटित किए गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें