फोटो गैलरी

Hindi Newsहमारे व्यवसाय का हिस्सा हैं अफवाहें बिपाशा

हमारे व्यवसाय का हिस्सा हैं अफवाहें : बिपाशा

अभिनेत्री बिपाशा बसु का लम्बे समय से उनके पुरुष मित्र रहे जॉन अब्राहम से तो अलगाव हो गया है लेकिन अब उनका नाम 'सिंग्युलैरिटी' में उनके सह-अभिनेता रहे जोश हार्टनेट से जोड़ा जा रहा है। वैसे बिपाशा कहती...

हमारे व्यवसाय का हिस्सा हैं अफवाहें : बिपाशा
एजेंसीMon, 02 May 2011 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री बिपाशा बसु का लम्बे समय से उनके पुरुष मित्र रहे जॉन अब्राहम से तो अलगाव हो गया है लेकिन अब उनका नाम 'सिंग्युलैरिटी' में उनके सह-अभिनेता रहे जोश हार्टनेट से जोड़ा जा रहा है। वैसे बिपाशा कहती हैं कि इस तरह की अफवाहें उनके व्यवसाय का हिस्सा हैं।

बिपाशा ने रूस से फोन पर कहा कि लोगों से रिश्ते जुड़ने की अफवाहें अब मुझे प्रभावित नहीं करतीं। दो लोगों के बीच जो भी रिश्ता होता है इसे वे दो लोग ही बेहतर ढंग से जानते हैं जबकि अन्य लोग केवल अनुमान लगाते हैं।

उन्होंने कहा कि ये सारी चीजें हमारे व्यवसाय का हिस्सा हैं। जोश और मैं दोनों ही इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। लोगों के साथ रिश्ता जुड़ने पर हमेशा से चर्चा होती आई है। महत्वपूर्ण यह है कि जिन दो लोगों को लेकर ये अफवाहें उड़ रही हों, वे दोनों जानते हों कि सच्चाई क्या है। बिपाशा हाल ही में 'दम मारो दम' फिल्म में नजर आई थीं।

बत्तीस वर्षीय बिपाशा ने एक मॉडल के बतौर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2001 में 'अजनबी' में अभिनय कर बॉलीवुड में शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 'रेस', 'नो एंट्री', 'फिर हेराफेरी', 'ओमकारा' और 'धूम 2' जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

जॉन से अलगाव के बाद से बिपाशा की जोश से नजदीकियां बढ़ने की अफवाह है। वैसे बिपाशा का कहना है कि उनका अमेरिकी अभिनेता जोश से केवल कामकाजी रिश्ता है। बिपाशा ने जॉन के साथ 'जिस्म', 'मदहोशी' और 'धन धना धन गोल' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

'सिंग्युलैरिटी' ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म है। ऑस्कर नामित फिल्मकार रोलैंड जोफ इसे बना रहे हैं। फिल्म का निर्माण क्वींसलैंड में शुरू हुआ था। बाद में मध्य प्रदेश के ग्वालियर और ओरछा में भी इसकी शूटिंग हुई। इन दिनों बिपाशा मरमनस्क में अब्बास-मस्तान की फिल्म 'प्लेयर्स' की शूटिंग कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें