फोटो गैलरी

Hindi News बांग्लादेश की संसद में पहुंची रिकार्ड 64 महिलाएं

बांग्लादेश की संसद में पहुंची रिकार्ड 64 महिलाएं

दुनिया के कई देश महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के मामले में बांग्लादेश से बहुत कुछ सीख सकते हैं। विकास के पैमाने पर दुनिया के सबसे पिछड़े राष्ट्रों में से एक माने जाने वाले...

 बांग्लादेश की संसद में पहुंची रिकार्ड 64 महिलाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया के कई देश महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के मामले में बांग्लादेश से बहुत कुछ सीख सकते हैं। विकास के पैमाने पर दुनिया के सबसे पिछड़े राष्ट्रों में से एक माने जाने वाले बांग्लादेश की राजनीति में कई दशकों से दो महिलाओं- शेख हसीना और खालिदा जिया- का प्रभुत्व बरकरार है। महिलाओं के प्रभुत्व को और मजबूत करते हुए इस बार बांग्लादेश की नौवीं संसद में रिकार्ड 64 महिला सदस्य होंगी। संसद की 23 सीटों पर 1महिलाओं ने भारी मतों से जीत हासिल की है। संविधान के अनुसार संसद में 45 महिला सदस्यों को नामांकित किया जाएगा। इनमें अधिकांश सत्तारूढ़ गठबंधन की सदस्य होंगी। समाचार पत्र ‘न्यू एज’ के अनुसार आम चुनावों में कुल मिलाकर 60 महिलाएं 65 संसदीय क्षेत्रों से चुनाव मैदान में थीं। शेख हसीना, खालिदा जिया और रोशन इरशाद तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार बनीं थीं। हसीना और जिया सभी तीनों क्षेत्रों से विजयी रहीं, जबकि रोशन को दो स्थानों पर हार का सामना करना पड़ा। इसलिए 23 स्थानों पर चुनाव जीतने के बावजूद कुल विजयी महिलाओं की संख्या 1है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें