फोटो गैलरी

Hindi News कोई पिकनिक मनायेगा कोई करगा पूजा-पाठ

कोई पिकनिक मनायेगा कोई करगा पूजा-पाठ

पिछले साल के यादगार लमहों को समेटते हुए अगले साल का सबको बेसब्री से इंतजार है। हर आदमी नये साल का स्वागत अपने-अपने अंदाज में करता है। कोई परिवार के साथ, तो कोई मित्रों के साथ पिकनिक मनाता है। कोई...

 कोई पिकनिक मनायेगा कोई करगा पूजा-पाठ
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले साल के यादगार लमहों को समेटते हुए अगले साल का सबको बेसब्री से इंतजार है। हर आदमी नये साल का स्वागत अपने-अपने अंदाज में करता है। कोई परिवार के साथ, तो कोई मित्रों के साथ पिकनिक मनाता है। कोई पूजा-पाठ करता है। कोई घर पर ही रहकर मनपसंद भोजन करता है। राज्य के मंत्री नये वर्ष का स्वागत कैसे करंगे, उनसे इस संबंध में बातचीत की गयी। प्रस्तुत है उनके विचार। परिवार के साथ पिकनिक मनायेंगे स्टीफन मरांडीड्ढr उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री स्टीफन मरांडी ने कहा कि नये साल के प्रथम दिन वह दुमका स्थित अपने आवास में परिवार के साथ रहेंगे। घर पर ही उनके साथ पिकनिक मनायेंगे। इससे पूर्व 31 दिसंबर को 12 बजे रात तक राज्य की जनता के लिए प्रार्थना करंगे। यह परंपरा उनके घर में कई सालों से चली आ रही है। इस साल भी एसा ही होगा।ड्ढr घर पर ही रह कर पूजा करंगे सुधीर महतोड्ढr उप मुख्यमंत्री सह वन मंत्री सुधीर महतो नव वर्ष के प्रथम दिन का स्वागत जमशेदपुर में रहकर करंगे। घर में पूजा-पाठ करने के बाद परिवार के साथ रहेंगे। सादा खाना और खीर खाकर तमाड़ निकलेंगे। यहां गुरुाी के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।ड्ढr गरीब बच्चों को खाना खिलायेंगे बंधु तिर्कीड्ढr शिक्षामंत्री बंधु तिर्की नव वर्ष के पहले दिन तड़के उठ जायेंगे। गरीब बच्चों को खाना खिलायेंगे। इसके बाद एक घंटा अपने विधानसभा क्षेत्र जायेंगे। फिर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए जायेंगे। जनजातीय बहुल क्षेत्र में रहेंगी जोबा मांझीड्ढr कल्याण मंत्री जोबा मांझी नये साल के पहले दिन का स्वागत अपने क्षेत्र में ही रहकर करंगी। सुबह अपने परिानों के साथ खाना खायेंगी। दोपहर में अपने विधानसभा क्षेत्र के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र में जाकर उनकी स्थिति की जानकारी लेंगी। उनका मानना है कि प्रथम दिन अगर अपने लोगों के साथ गुजारंगी, तो पूरा साल उनके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगी।ड्ढr कुष्ठ रोगियों के बीच कंबल बांटेंगे दुलाल भुइयांड्ढr राजस्व मंत्री दुलाल भुइयां इस साल भी दो हाार कुष्ठ रोगियों में कंबल बांटेंगे। दुर्गापूजा मैदान जमशेदपुर में वह कुष्ठ रोगियों क ो खाना खिलायेंगे और उनके साथ खुद भी खायेंगे। दो बजे के बाद तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।ड्ढr घर में पिकनिक मनायेंगे कमलेश सिंहड्ढr खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कमलेश सिंह रांची में रहेंगे और अपने परिवार के संग घर में ही पिकनिक मनायेंगे। नव वर्ष के प्रथम दिन घर से बाहर जाने का कार्यक्रम नहीं है। सुबह पूजा-पाठ करंगे और सादा खाना खायेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें