फोटो गैलरी

Hindi News धोनी के पिता को धमकी भरा पत्र: 50 लाख दो वरना रांची छोड़ो

धोनी के पिता को धमकी भरा पत्र: 50 लाख दो वरना रांची छोड़ो

टीम इंडिया के कैप्टन और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन क्रिकेट प्लेयर महेंद्र सिंह धौनी के पिता पान सिंह को 31 दिसंबर को एक और धमकी भरा पत्र मिला है। धोनी को मिली धमकी को सीएम ने गंभीरता से लिया है।...

 धोनी के पिता को धमकी भरा पत्र: 50 लाख दो वरना रांची छोड़ो
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कैप्टन और वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन क्रिकेट प्लेयर महेंद्र सिंह धौनी के पिता पान सिंह को 31 दिसंबर को एक और धमकी भरा पत्र मिला है। धोनी को मिली धमकी को सीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारीयों को उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराने और धमकी देने वालों को दबोचने का सख्त निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि धोनी को सरकार पूरी सुरक्षा मुहैया करायेगी।ड्ढr ड्ढr मालूम हो कि पत्र रांची पुलिस के मोस्ट वांटेड तसलीम की ओर से लिखा गया है। उसने खुद को डी कंपनी (दाउद गिरोह) का आदमी बताते हुए धोनी को धमकी दी है कि रंगदारी के 50 लाख रुपये दो, वर्ना रांची छोड़ दो। रंगदारी नहीं देने पर आत्मघाती हमले में पूर परिवार का सफाया करने की धमकी दी गयी है। यह भी कहा गया है कि पत्र प्रशासन तक पहुंचा, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। तसलीम की धमकियों से धोनी के परिवार वाले सहमे हुए हैं। पुलिस ने उनके परिवार की सुरक्षा और बढ़ा दी है। धोनी को पहले से जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनके आवास और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में हथियारबंद जवानों की तैनाती की गयी है। धोनी को पहला धमकी भरा पत्र 30 दिसंबर को मिला। पुलिस इसकी सच्चाई जांचने में ही जुटी थी कि बुधवार को धमकी भरा पत्र दूसरा पत्र पहुंचा। दोनों पत्र साधारण डाक से भेजे गये हैं। पुलिस धमकी देनेवाले की तलाश में जुट गयी है।ड्ढr ड्ढr इसमें खुफिया विभाग की भी सहायता ली जा रही है। धोनी से उनके प्रशंसकों के मिलने पर भी रोक लगा दी गयी है। एसएसपी संपत मीणा ने जांच की जिम्मेवारी हटिया की एएसपी ए विजयालक्ष्मी को सौंपी है। एसएसपी ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लोकल अपराधी गिरोह ने पत्र भेजा है। वैसे दाउद गिरोह से जुड़े तसलीम का नाम सामने आया है, उसकी भी जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पत्र में छह अन्य अपराधियों के भी नाम हैं। इनमें से अधिकांश जेल में बंद हैं, जिनसे जानकारी ली जा रही है। एसएसपी ने कहा कि धोनी के घर पर हाउस गार्ड, स्कॉट पार्टी और मोबाइल पीसीओ की तैनाती की गयी है। उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। मीणा ने कहा कि धोनी को सिक्योरिटी की ब्रीफिंग की गयी है। बताया गया है कि घर से बाहर निकलने पर क्या एहतियात बरतना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें